HBSE ने घोषित किया जेबीटी रीअपीयर व फ्रेश छात्रों का परीक्षा परिणाम

भिवानी । जेबीटी (डी.एड) के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जेबीटी की रीअपीयर व फ्रेश परीक्षाओं का आयोजन अक्टूबर माह में करवाया गया था. इन परीक्षाओं के परिणाम से संबंधित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने मीडिया से कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि आज हरियाणा बोर्ड के दवारा अक्टूबर माह में आयोजित की गई जेबीटी की की रीअपीयर व फ्रेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया है.

Haryana Board

कोरोना के चलते परीक्षाओ में हुई थी देरी

आमतौर पर हरियाणा बोर्ड जेबीटी की परीक्षाएं पहले ही आयोजित कर लेता है लेकिन इस बार कोरोना के चलते हरियाणा बोर्ड ने जेबीटी की परीक्षाएं अक्टूबर माह में आयोजित की थी. छात्र काफी दिनों से परिणाम का इंतजार कर रहे थे. बुधवार शाम को हरियाणा बोर्ड के दवारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया गया है. हरियाणा बोर्ड के सचिव और चेयरमैन ने मीडिया के साथ वार्ता करते हुए जेबीटी के परिणाम के बारे में अवगत करवाया. छात्र निचे दिए गए लिंक से सीधे अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.