हरियाणा सरकार ने इस विधायक का चेयरमैन पद से इस्तीफा किया मंजूर, जाने नाम

चरखी दादरी | सोमबीर सांगवान (दादरी से विधायक) ने अपने चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है और हरियाणा सरकार द्वारा यह इस्तीफा मंजूर भी कर दिया गया है. इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.

BJP

किसान आंदोलन के समर्थन में दिया इस्तीफा

आपको बता दें कि सोमबीर सांगवान जो दादरी से निर्दलीय विधायक हैं, उन्होंने बीजेपी सरकार का समर्थन किया था. कुछ समय पहले ही हरियाणा सरकार द्वारा सोमबीर सांगवान को चेयरमैन नियुक्त किया गया था. परंतु अब किसान आंदोलन के समर्थन में आकर सोमबीर सांगवान ने अपने चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है और हरियाणा सरकार ने भी अब इस इस्तीफे को मंजूर कर लिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

अब इनको मिला चेयरमैन पद का प्रभार

इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में लिखा है कि हरियाणा के राज्यपाल ने श्री सोमबीर सांगवान, विधायक दादरी अध्यक्ष, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड, पंचकूला के अनुरोध दिनांक 30 नवंबर 2020 के इस्तीफे को स्वीकार करने की कृपा की है. इसके अतिरिक्त हरियाणा के गवर्नर, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड, पंचकूला के चेयरमैन पद का अतिरिक्त प्रभार डॉक्टर राजा शेखर वूंदरू को सौंप कर प्रसन्न है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts