हरियाणा भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, जानिए किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ | लंबे मंथन के बाद बुधवार की सुबह हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को नामों की सूची मंगलवार देर शाम प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने सौंपी थी. इससे पहले जिलाध्यक्षों के नाम पर एक राय बनाने के लिए नई दिल्ली में हरियाणा भाजपा के नेताओं की बैठक हुई. इसमें सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहे. धनखड़ व भट्ट ने सीएम को नए जिलाध्यक्षों की सूची दी व उनसे सभी नामों पर सहमति ली.

Om Parkash Dhankar

जानिए किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी

  • अंबाला से राजेश बतोरा
  • करनाल से योगेंद्र राणा
  • सिरसा से आदित्य देवीलाल
  • राजेश खापड़ा, यमुनानगर
  • कुरुक्षेत्र से राजकुमार सैनी
  • कैथल से अशोक ढांढ
  • जींद से राजू मोर
  • पानीपत से अर्चना गुप्ता
  • सोनीपत से मोहनलाल बडोली विधायक
  • झज्जर से विक्रम कादयान
  • भिवानी से शंकर धूपड
  • दादरी से सत्येंद्र परमार
  • रोहतक से अजय बंसल
  • नूह से नरेंद्र पटेल
  • रेवाड़ी से हुकुमचंद यादव
  • पलवल से चरण सिंह तेवतिया
  • फरीदाबाद से गोपाल शर्मा
  • महेंद्रगढ़ से राकेश शर्मा
  • गुरुग्राम से गार्गी कक्कड़
  • पंचकूला से अजय शर्मा
  • हिसार से कैप्टन भूपेंद्र सिंह
  • फतेहाबाद से बलदेव गिरोहा
Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts