हरियाणा में जल्द सडको पर दौड़ती नजर आएगी 550 इलेक्ट्रिक बसें, सीएम खट्टर ने की घोषणा

चंडीगढ़ | हरियाणा में जल्द ही 550 इलेक्ट्रिक बसें सड़क पर दौड़ेगी. इसके लिए 2 कंपनियों की बिड सरकार के पास पहुंच चुकी है और अगली हाई पावर परचेज मीटिंग में एक कंपनी के रेट पर मुहर लग जाएगी. कैबिनेट की मीटिंग में बसों की खरीद का प्रस्ताव पास हो चुका है. कुछ दिनों पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (CM Khattar) भी इसकी घोषणा कर चुके हैं.

Electric Buses

नगर निगम को 50 बसें की जाएंगी अलॉट

प्रदेश के सभी नगर निगमों के लिए इन बसों की खरीद की जाएगी. हर नगर निगम को 50 बसें अलॉट की जाएंगी. केवल गुरुग्राम में 100 बसों की खरीद की जाएगी. जिसमें 50 रोडवेज और 50 गुरुग्राम डेवलपमेंट अथॉरिटी खरीदेगी. इसके अतिरिक्त करनाल, अंबाला, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत नगर निगमों के लिए बसें खरीदी जाएगी. साथ ही, रेवाडी और दिल्ली डिपो में भी इन बसों को शामिल किया जाएगा.

बस की कीमत 1 करोड़ 40 लाख

हरियाणा सरकार का 2025 तक राज्य में 30 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य है. इसी के तहत, इन बसों की खरीद की जा रही है. इन बसों में 50 प्रतिशत शेयर केंद्र सरकार देगी. एक बस की कीमत 1 करोड़ 40 लाख है. इसमें 70 लाख केंद्र सरकार देगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट मीटिंग, इस बार चंडीगढ़ नहीं बल्कि इस शहर में होगी आयोजित

1 चार्ज में चलेगी 200 किलोमीटर

इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर चलेगी. ये बसे स्थानीय रूट पर ही चलेगी. चार्ज करने के लिए आधा घंटा का समय लगेगा. यह 36 सीटर और 52 सीटर में उपलब्ध होंगी. रोडवेज बस डिपो में ही इनके चार्जिंग करने की सुविधा उपलब्ध होगी. एक बस का 10 लाख किलोमीटर तक चलाने का लक्ष्य है. बस की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी कंपनी की होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.