भिवानी हत्याकांड: मोनू मानेसर के समर्थन में हुई महापंचायत, राजस्थान पुलिस को दी खुलेआम ये चेतावनी

भिवानी | हरियाणा के भिवानी में जली हुई बोलेरो में दो शव मिलने के मामले में आरोपी मोनू मानेसर के समर्थन में महापंचायत हुई. इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे. महापंचायत में राजस्थान पुलिस को खुलेआम धमकी दी गई है. महापंचायत में कहा गया कि अगर पुलिस ने मोनू मानेसर पर छापा मारा तो पुलिस अपने पैरों से वापस नहीं जा पाएगी.

Monu Manesar Rewari

मानेसर में मोनू के समर्थन में हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया था. इस दौरान काफी संख्या में लोग जमा हो गए. महापंचायत में ऐलान किया गया कि मोनू मानेसर और उनकी टीम के लिए एक फंड बनाया जाएगा ताकि कानूनी लड़ाई लड़ी जा सके. इतना ही नहीं, महापंचायत में धमकी दी गई कि अगर राजस्थान पुलिस मोनू पर कार्रवाई करने आई तो वह अपने पैरों से वापस नहीं जा पाएगी. महापंचायत ने मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की.

ये है पूरा मामला

बता दें कि भिवानी के लोहारू में 16 फरवरी यानी गुरुवार को एक जली हुई बोलेरो कार में दो कंकाल मिले थे. मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के रूप में हुई है. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे. मृतक के परिजनों ने बुधवार को नासिर और जुनैद के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. मृतक के परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा था कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भरतपुर से दोनों का अपहरण कर लिया. इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल के मोनू मानेसर और गो रक्षा दल समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

कौन हैं मोनू मानेसर

मोनू मानेसर का पूरा नाम मोहित है. वह मानेसर का रहने वाला है. वह पिछले 10-12 साल से बजरंग दल से जुड़ा हुआ हैं. पिछले कुछ सालों से वह गौ तस्करों से मुठभेड़ में मुख्य चेहरा बनकर उभरा है. मोनू पर युवक को गोली मारने का भी आरोप लगाया गया है. इस मामले में वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है. मोनू गौ रक्षा टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं.

राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप

मामले के एक अन्य आरोपी और मोनू के नेतृत्व वाले गो रक्षा समूह के सदस्य श्रीकांत पंडित की मां दुलारी देवी ने आरोप लगाया है कि पुलिस दो लोगों के कथित अपहरण और हत्या के आरोप में उनके बेटे को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पर छापा मारने आई थी. राजस्थान पुलिस और सादे कपड़ों में आए कुछ गुंडे रात में जबरन उनके घर में घुस गए और 9 महीने की गर्भवती कमलेश (श्रीकांत की पत्नी) के पेट पर लात मारी, जिससे बहू ने अपना बच्चे कोख में ही खो दिया. उसने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उसके दो अन्य बेटों विष्णु और राहुल को जबरन उठाकर ले गई. हम अभी भी उसके ठिकाने के बारे में नहीं जानते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.