भिवानी के कृष्णा कॉलोनी में, आधा दर्जन युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा

भिवानी | जिले के कृष्णा कॉलोनी मे आधा दर्जन युवकों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा. आस पास इकट्ठा हुई भीड़ खड़ी होकर तमाशा देख रही थी. इनमें से कोई भी युवक को बचाने के लिए सामने नहीं आया.

Faridabad Police in Hotel

बेरहमी से पीटा गया युवक को भीड़ खड़ी होकर तमाशा देखती रही

इसका एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें कुछ युवक एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कृष्णा कॉलोनी के पास सब्जी मंडी का बताया जा रहा है. वीडियो में लोग उसके ऊपर पत्थर और लाठियों से प्रहार करते हुए नजर आ रहे हैं. वही  व्यक्ति को अधमरी हालत में छोड़कर सभी लोग वहां से फरार हो गए. वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन कोई भी युवक को बचाने के लिए आगे नहीं आया. युवक को बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई

युवक का नाम सोमबीर और वह बलियाली गांव का रहने वाला है. सोमबीर  को  भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उसके बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. जहां उसका ऑपरेशन किया गया. अब सोमबीर की हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है. उसके दोस्त जॉनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जॉनी भी उसी वक्त ऑटो में मौजूद था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.