Vastu Tips: क्या आप भी कर्ज से परेशान हैं, तो तुरंत करें यह आसान सा उपाय

नई दिल्ली, Vastu Tips | मौजूदा समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें अधिक मेहनत करने के बाद भी उतना फल नहीं मिल पाता जितना उन्हें मिलना चाहिए. अधिक मेहनत करने के बाद भी वह इतना नहीं कमा पाते जिससे उनका ढंग से गुजारा हो सके. ऐसे में हर किसी को मजबूर होकर कर्ज का सहारा लेना पड़ता है. वहीं, समय के साथ धीरे- धीरे कर्ज का बोझ इतना बढ़ जाता है कि इसे चुकाते- चुकाते पूरी जिंदगी बीत जाती है पर हम इस जाल से बाहर नहीं निकल पाते.

Karj Mukti Preshan

ज्योतिष शास्त्र में भी कर्ज से मुक्ति के कुछ उपाय बताए गए हैं. आज की इस खबर में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे…

इन आसान से उपायों से पाइए छुटकारा

  • शनिवार के दिन स्नान आदि करने के बाद अपनी नाप का एक कलावा ले और इसे नारियल में पूरी तरह से लपेट दें. उसके बाद, इसे किसी बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी.
  • यदि आप कर्ज से परेशान है तो आप मंगलवार के दिन एक नारियल में चमेली का तेल पूरे में लगा दें और फिर इसके साथ ही लाल सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाए. ऐसा करने के बाद आप इस नारियल को भगवान हनुमान के चरणों में चढ़ा दे. ऐसा अगले पांच मंगलवार तक करें, ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा.
  • कर्ज से छुटकारा पाने के लिए एक लोटे में पानी ले, फिर उसमे थोड़ा सा पिसा चावल और हल्दी डालकर वटकेश्वर महादेव का ध्यान करते हुए वटवृक्ष पर अर्पित कर दे. आपको ऐसा लगातार तीन सोमवार करना होगा. ऐसा करने के बाद वट के वृक्ष की थोड़ी सी जड़ लाकर उसे धागे में बांधकर अपने पर्स में, गले में या बाजू पर बांध ले. 2 से 3 महीने तक आपको इसे बांधे ही रखना है. ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा.
यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.