हरियाणा सरकार ने बुजुर्गो को दी बड़ी सौगात, बुढ़ापा पेंशन में 250 रूपए की बढ़ोतरी

चंडीगढ़ | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री BJP- JJP गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं. हरियाणा के 2023-24 बजट की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार 1 लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपए का बजट में प्रस्ताव किया है. यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 11.6% की वृद्धि है. उन्होंने कहा कि नए बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है. इस बजट में सीएम खट्टर ने बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी का तोहफा भी दिया है.

bhudapa pension

बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी

हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा समेत कई अन्य वर्गों को पेंशन में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है. वर्तमान में यह पेंशन 2,500 रुपए प्रति महीना मिल रही है लेकिन अब इसमें 250 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. अब यह पेंशन बढ़कर 2,750 रुपए प्रति महीना मिलेगी.

1 अप्रैल से मिलेगा लाभ

हरियाणा सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में 250 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. बढ़ी हुई पेंशन का लाभ 1 अप्रैल 2023 से मिलना शुरू हो जाएगा. वर्तमान में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा और दिव्यांग पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ 29.71 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिल रहा है. इसके साथ ही सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन पात्रता आय दो लाख से बढ़ाकर 3 लाख रुपए करने की घोषणा की है.

यह भी पढ़े -  गाय के निधन पर नम हुईं आंखें, 18 साल साथ रही 'नंदिनी' को परिवार ने पूरे सम्मान से दी अंतिम विदाई

 

बीजेपी के साथ मिलकर गठबंधन में सरकार चला रही दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने बुजुर्गों को 5 हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन देने का वायदा किया था. जिसको लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस लगातार उन पर निशाना साधती रहती है. हालांकि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बार- बार कहते रहते हैं कि बुढ़ापा पेंशन 5 हजार रुपए न होने की टीस उनके मन में भी है लेकिन गठबंधन की मजबूरी उनके आड़े आ रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.