Haryana Weather: बर्फबारी के आसार से हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, 1 मार्च को बारिश के आसार

चंडीगढ़, Haryana Weather | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. मौसम विभाग ने अब जानकारी दी है कि हरियाणा के साथ लगते राज्य हिमाचल में आज से अगले 5 दिनों तक बर्फबारी के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 28 फरवरी से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से वहां की ठंडी हवाएं पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंडक लाएंगी.

Barish Weather

17 साल से ज्यादा औसत तापमान

हरियाणा में इस फरवरी में अब तक का औसत तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा है. यह 17 साल में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 2006 में फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रहा था. वहीं, पंजाब में इन दिनों तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा बढ़ रहा है.

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी देगी ठंडक

हरियाणा में 5 दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक हो सकता है. 28 को ठंडी हवा चल सकती है. 1 मार्च को बारिश के आसार हैं. 28 फरवरी से 1 मार्च तक पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट है. ऐसे में आने वाली गर्मी से फिलहाल कुछ दिनों के लिए राहत मिल सकती हैं मगर गर्मी के आसार बने रहेंगे.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

किसान गेहूं की फसल को लेकर चिंतित

बता दें कि लगतातार गर्मी बढ़ने की वजह से गेहूं की फसल भी प्रभावित हो रही है. कई किसानों ने गेहूं की फसल को लेकर चिंता जाहिर की है. मगर जैसे ही मौसम परिवर्तनशील हो रहा है किसान फिलहाल उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आने वाले दिनों में अधिक गर्मी नहीं होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.