Share Market Update: 300 अंक लुढ़का सेंसेक्स, वहीं अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों में आई तेजी

नई दिल्ली, Share Market | मिले- जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू बाजार सामान्य रहा. आज शेयर बाजार में बिकवाली नजर आ रही है. बता दे कि सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक गिरकर 59 हजार के करीब पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी में भी कमी आई, निफ्टी 80 अंक गिरकर 17,400 के करीब आ गया है. आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर भी दबाव बढ़ रहा है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. आज के टॉप लूजर्स शेयरों में टीसीएस, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, मारुति और टेक महिंद्रा के शेयर शामिल है.

Share Market 4

300 अंको से लुढ़का सेंसेक्स

जिन शेयर की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है उनमें एलटी,  बजाज, अल्ट्राटेक सीमेंट, आइसीआइसीआइ बैंक और टाटा स्टील के शेयर शामिल है. वहीं दूसरी तरफ अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर कल की तरह ही आज भी हरे निशान में ही कारोबार कर रहे हैं. अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज मे 4 परसेंट की तेजी देखने को मिली है.

यह भी पढ़े -  2 साल में 227 फीसदी तक चढ़ा कंपनी का शेयर, इस महीने मिला शानदार रिटर्न

इसी प्रकार अडाणी पोर्ट में भी 2 परसेंट से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. अडाणी पावर, ट्रांसमिशन ग्रीन और विल्मर 5- 5 % की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे है. अडाणी टोटल गैस और एनडीटीवी के शेयरों में भी 4 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी कि बुधवार को भी तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 448.96 अंको की बढ़त के साथ 59,411.08 अंकों पर बंद हुआ था, इसी प्रकार निफ्टी में भी 146.95 अंकों की तेजी देखने को मिली थी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.