IPL में खेलने वाले इन 3 खिलाड़ियों ने कभी नहीं जड़ा एक भी छक्का, जानिए इन खिलाड़ियों के नाम

स्पोर्ट्स डेस्क | 31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL) का सीजन शुरू होने जा रहा है. इसके साथ ही, आगामी सीजन के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. जिसके साथ इस बार देशभर के 12 स्टेडियमों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. आईपीएल ऐसी लीग में जिसमें हर साल दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मैदान में खेलने उतरते हैं.

Cricket Match

कहा जाता है कि टी20 फॉर्मेट चौके- छक्कों का खेल है लेकिन आज हम आपको ऐसे 3 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में एक भी छक्का नहीं लगाया है. बता दें, इन तीन बल्लेबाजों को काफी गेंदें खेलने का मौका मिला मगर छक्का कभी नहीं लगा पाए.

कैलम फर्ग्युसन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैलम फर्ग्युसन (Callum Ferguson) आईपीएल में पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम से खेल चुके हैं. कैलम फर्ग्युसन 2011 और 2012 में आईपीएल का हिस्सा थे. कैलम फर्ग्युसन ने आईपीएल में कुल 9 मैच खेले और 117 गेंद बल्लेबाजी की लेकिन फर्ग्युसन आईपीएल में कभी छक्का नहीं जड़ पाए.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

माइकल क्लिंगर

माइकल क्लिंगर (Michael Klinger) कोच्चि टस्कर्स केरला की टीम की हिस्सा रहे हैं. क्लिंगर ने आईपीएल में 4 मैच खेले थे और 77 गेंद बल्लेबाजी की थी लेकिन वे एक बार भी गेंद को छक्के तक नहीं पहुंचा सके थे.

माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क आईपीएल में 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया की तरफ से खेले थे. वैसे तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन वे आईपीएल में एक बार भी छक्का नहीं लगा पाए.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts