खाटूश्याम मंदिर 23 मार्च को 17 घंटे रहेगा बंद, यहाँ जानिए क्या है बड़ा कारण

चंड़ीगढ़ | सीकर का खाटूश्याम मंदिर 23 मार्च को 17 घंटे बंद रहेगा. बाबा श्याम का तिलक और सेवा- पूजन 23 मार्च को होगा. मंदिर समिति ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है. मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि 23 मार्च को सिंजारा पर्व पर बाबा श्याम के विशेष सेवा-पूजन एवं तिलक के कारण 22 मार्च की मध्य रात्रि 12 बजे मंदिर में दर्शन बंद हो जायेंगे. इसके बाद दर्शन होंगे. 23 मार्च को शाम 5 बजे से ही शुरू होगी.

khatu shyam ji

17 घंटे के लिए बंद था मंदिर

आपको बता दें कि खास आयोजनों और धार्मिक उत्सवों पर बाबा खाटू श्याम का तिलक और श्रृंगार किया जाता है. ऐसे में मंदिर में दर्शन बंद रखे जाते हैं. इससे पहले 21 फरवरी को बाबा खाटूश्याम का लक्खी मेला शुरू होने से पहले मंदिर 17 घंटे के लिए बंद रहा था.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.