हरियाणा में नए ट्यूबवेल कनेक्शन आवेदकों को बड़ा झटका, इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगा कनेक्शन

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का आज आखिरी दिन है और इस दौरान सदन में सीएम मनोहर लाल के एक बयान से नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को करारा झटका लगा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूजल स्तर में लगातार गिरावट हो रही है ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर ही किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन मिलेंगे.

Tubewell

सदन में एक विधायक के सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में पानी की कमी और उपलब्ध पानी के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सरकार सूक्ष्म सिंचाई अपनाने वाले किसानों को ओपन ट्यूबवेल कनेक्शन देना संभव नहीं है क्योंकि ज्यादातर क्षेत्रों में पानी बहुत अधिक नीचे चला गया है.

इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगा कनेक्शन

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि जिन क्षेत्रों में जलस्तर बहुत नीचे चला गया है, वहां ट्यूबवेल कनेक्शन देना संभव नहीं है. ऐसे क्षेत्रों में सुक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने वाले किसानों को ही कनेक्शन जारी किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि 50 हॉर्स पावर (HP) से अधिक के कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे. 10 एचपी तक के लिए सोलर कनेक्शन दिए जाएंगे.

राइट टू सर्विस में नहीं आएगी सेवा

मनोहर लाल ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि ट्यूबवेल कनेक्शन प्रकिया को सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत लाना संभव नहीं हैं क्योंकि इसमें तीन घटक होते हैं. पहला प्राकृतिक, दूसरा पानी की उपलब्धता और तीसरा बजट. ऐसे में इन तीनों कारणों की वजह से सरकार इसको राइट टू सर्विस के दायरे में नहीं ला सकती है.

उन्होंने बताया कि नए कनेक्शन आवेदन का आंकड़ा 80,428 है और साल 2018 में आवेदन किए गए कनेक्शनों में से 4,412 कनेक्शन बकाया है, जिन्हें जल्द जारी किया जाएगा. साल 2023- 24 में इन कनेक्शनों से अगले कनेक्शनों को देने के लिए डिमांड नोट जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.