Jio ने किया बड़ा धमाका, 895 रूपये में लॉन्च किया 12 महीने वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान

गैजेट डेस्क | यदि आप भी रिलायंस Jio के यूजर है तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि समय- समय पर रिलायंस जियो की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए नए- नए प्लान लॉन्च किए जाते हैं. इनमें आपको महीने से लेकर साल भर के प्लान देखने को मिल जाते हैं. अब ऐसे में जो यूजर पूरे साल के लिए प्लान की तलाश में हैं, उनके लिए आज की यह खबर काफी अहम हैं. जियो की तरफ से 895 रूपये वाला प्लान लॉन्च किया गया है. इस प्लान के अनेकों फायदे हैं. यह प्लान किफायती होने के साथ-साथ बेहतरीन भी है.

Jio

Jio यूजर्स के लिए शानदार रिचार्ज प्लान

यदि इस प्लान की कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत 895 रूपये रखी गई है. यदि आप यह रिचार्ज करवाते हैं तो इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलता है. इसके अलावा, इस प्लान में 24 जीबी डाटा भी मिल रहा है. बता दें कि यह डाटा पूरे साल के लिए वैलिड होगा. साथ ही, रोजाना 50 SMS भी दिए जा रहे हैं.

इस प्लान के तहत, आपको 28 दिन वाले प्लान की 12 Cycle मिलती है. यदि इस प्लान में मिलने वाले डाटा की बात की जाए, तो हर 28 दिनों में आपको 2GB डाटा दिया जाएगा. इस प्रकार मिलाकर कुल आपको 24 जीबी डाटा मिलेगा. इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. जियो के यह प्लांस फोन यूजर के लिए ही है. जियो फोन होने की स्थिति में ही आप इस रिचार्ज का लाभ ले सकते हैं.

Jio का 2023 रूपये वाला रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 252 दिनों की है. इस प्लान में यूजर को रोजाना 2.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. इस प्रकार कुल मिलाकर उन्हें 630 जीबी डाटा मिलता है. इंटरनेट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जाती है. इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ फ्री 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.