मनोरंजन । सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप अपने आप को हंसने से नहीं रोक पाएंगे. इस वीडियो में बच्चा अजय देवगन की फिल्म कयामत का एतबार नहीं करना, गाना गाते हुए नजर आ रहा है.
इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
गाना गाने के बाद बच्चा फ्लाइंग किस देता हुआ दिखाई दे रहा है. बता दें कि इस वीडियो को आई ए एस ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो में बच्चा चुटिया लेकर गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है. आईएएस ऑफिसर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा यह बच्चा स्कूल खुलवा कर ही मानेगा.
ये बच्चा स्कूल खुलवा कर ही मानेगा.🤩 pic.twitter.com/c0atywQG57
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) January 16, 2021
जाने अब तक इस गाने को कितने व्यूज मिल चुके हैं
बता दें कि इस वीडियो को 16 जनवरी को वायरल किया गया था. जिसे अब तक 94000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही 7 हजार से ज्यादा लाइक और 900 से ज्यादा रिट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो पर यूजर्स के काफी फनी रिएक्शन आ रहे हैं.
