जाने ऐसा क्या हुआ कि एक महिला ने ऑनलाइन क्लास ले रहे बच्चे को दूसरे कमरे में भेजकर, इतना बड़ा कदम उठाया

झज्जर | हरियाणा के झज्जर में ऐसी घटना सामने आई है, जिसको सुनकर आपको इस पर यकीन नहीं होगा. एक माँ ने ऑनलाइन क्लास ले रहे बेटे को नीचे बने, दूसरे कमरे में जाने को कहा. अपना काम खत्म करके 1 घंटे बाद जब लड़का दोबारा चौबारे में गया. तो उसने अपनी मां नीलम को फांसी पर लटके हुए देखा.

death

पड़ोसियों ने सूचना देकर सरपंच को बताया

बता दें कि यह वारदात हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास के विठला गांव की है. महिला का पति दिल्ली पुलिस में कार्यरत है. सोमवार को दोपहर 1:00 बजे मां और बेटा दोनों चौबारे में थे. 11 साल का बेटा ऑनलाइन अपने स्कूल का काम कर रहा था, तभी नीलम ने लड़के से कहा उसे सोना है. तो वह नीचे वाले कमरे में जाकर पढे. जिसके बाद मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लड़के ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी. यह बात पड़ोसियों को पता चली, पड़ोसियों ने तुरंत यह सूचना सरपंच को दे दी.

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सरपंच ने साल्हावास थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर एफएसएल टीम बुलाई. घटनास्थल का डीएसपी नरेश कुमार ने जायजा लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है. अभी तक उन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से महिला ने फांसी लगाई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.