चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, अजिंक्य रहाणे का दिखा जलवा

स्पोर्ट्स डेस्क | IPL के 16वें सीजन के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा. उसे चिर- प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को 7 विकेट से हरा दिया. चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए. जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

Chennai Super Kings CSK IPL 2023 Squad

चेन्नई की सीजन में दूसरी जीत

चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सीजन में दूसरी जीत हासिल की. तीन मैचों में चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उसने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया था. पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो सीजन में उसकी लगातार दूसरी हार है. पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शिकस्त दी थी.

यह भी पढ़े -  एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झज्जर के सुमित ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड मेडल, ऐसा करने वाले देश के पहले पहलवान

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए. जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने तूफानी प्रदर्शन किया. जडेजा ने गेंदबाजी में तीन विकेट अपने नाम किए. वहीं, रहाणे ने बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया. उन्होंने चेन्नई को तूफानी शुरुआत दी, इसका फायदा टीम को मिला. उसने आसानी से रन चेज कर लिया.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts