आज IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजाइंट्स होंगी आमने- सामने, इन खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की निगाहें

स्पोर्ट्स डेस्क | IPL में आज लखनऊ सुपर जॉइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा. बता दें कि आज का यह मुकाबला बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. अब तक दोनों ही टीमें दो बार आमने-सामने हो चुकी है. दोनों ही मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सीजन में यह तीसरा मुकाबला होने वाला है. पहले खेले गए दो मुकाबलों में टीम को 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है. टीम ने पहला मुकाबला मुंबई के साथ खेला था.

Royal Challengers Bangalore RCB IPL 2023 Squad

 

IPL में आज बेंगलुरु और लखनऊ की टीमे होंगी आमने- सामने

वहीं, दूसरे मैच में कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा था. लखनऊ सुपरजाइंट्स का इस सीजन में यह चौथा मुकाबला होने वाला है. टीम 2 मुकाबलों में जीत और 1 में हार के साथ 4 अंक हासिल कर चुकी है, उसने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल को हराया था. दूसरे मुकाबले में लखनऊ को चेन्नई से हार का सामना करना पड़ा था. लखनऊ ने हैदराबाद को हरा दिया था. बता दें कि अब तक बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 101 मैच खेले जा चुके हैं.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

अब तक इस स्टेडियम पर खेले जा चुके है 101 मुकाबले

सीमित ओवरों के क्रिकेट में आम तौर पर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है. इस स्टेडियम की बाउंड्री भी काफी छोटी है जिस वजह से यहां होने वाले सभी मुकाबले हाई स्कोरिंग ही होते हैं. आज का यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है. दोनों ही टीमों में काफी बढ़िया- बढ़िया प्लेयर है, देखते हैं कि कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है, क्या बेंगलुरु अपने रिकॉर्ड को कायम रखती है या फिर लखनऊ बेंगलुरु को हराने में कामयाब होती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.