झज्जर में रात को पत्नी और बच्चों का गला घोंट उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगाई फांसी

झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले के गांव मदाना खुर्द में एक व्यक्ति द्वारा पत्नी समेत अपने दो बच्चों की गला घोंट कर हत्या दी. बाद में व्यक्ति ने खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान नरेश (44), पत्नी सुमन देवी (37) बेटी अनुशिका (16), पुत्र नमन (14) के रूप में हुई है. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

crime scene

सिक्योरिटी गार्ड था नरेश

नरेश एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और खेती का भी कार्य करता था. रविवार को रात के समय नरेश द्वारा अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को नींद की गोली खिला कर गला घोंट कर मारने का शक है. उसके बाद देर रात वह रोहतक में अपने भाई के पास चला गया, वहां जाकर उसने अपने भाई को इधर उधर से पैसे के लेन देन की बात कही. हालांकि, नरेश ने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की बात नहीं बताई थी.

उसके बाद, रात के समय ही वह बिना बताए रोहतक से अपने गांव मदाना खुर्द के लिए निकल गया. साथ ही जाते वक्त भाई के नंबर पर मैसेज किया कि वह फांसी लगा लेगा. कुछ समय पश्चात नरेश के भाई को मैसेज का पता चला. नरेश के भाई ने उसे फोन किया तो संपर्क नहीं हो पाया. फिर वह रोहतक से निकल गया.

गांव सरंपच को फोन करते नरेश के घर पर भेजा गया, जहां पर अंदर से ही उसने कुंडी लगाई हुई थी. अंदर जाकर देखा तो पता चला कि पत्नी और दोनों बच्चे बेड पर मृत पडे हैं और नरेश का शव फंदे पर झूल रहा है. पुलिस को मामले की जानकारी सुबह के समय मिली.

मानसिक रूप से रहता था परेशान

चचेरे भाईयों का कहना है कि नरेश मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था और उसका इलाज भी चल रहा था. मगर बीच में उसने इलाज छोड़ दिया था. यह भी कारण उपरोक्त घटनाक्रम का बताया जा रहा है. मगर आज तक घर में कभी लड़ाई झगड़ा की बात सामने नहीं आई थी. बाहर भी कभी झगड़ा नहीं हुआ था. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.