रोहतक में पोते ने दादी को गोली मार उतारा मौत के घाट, बस इतनी सी थी बात…..

रोहतक | हरियाणा के रोहतक के नांदल गांव में पोते ने अपनी ही दादी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना से पहले आरोपी युवक और उसके पिता का झगड़ा हुआ था. आरोपी के पिता अपनी मां के पास गए हुए थे. उसी दौरान युवक वहां आया और बीच- बचाव करने पहुंची दादी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई.

Murder

झगड़ा होने के बाद की फायरिंग

गांव नांदल निवासी विजय उर्फ ​​बिट्टू ने बताया कि वे 2 भाई हैं. उसका बड़ा भाई सीआरपीएफ में काम करता है जिसके 2 लड़कियां और एक लड़का है. सोमवार देर रात करीब 10.30 बजे उसके भाई व भतीजे का झगड़ा हो गया. इसी झगड़े की वजह से उसका भाई श्रीनिवास अपनी मां के पास आ गया. झगड़े के बारे में अपनी मां चंदकौर को बताने लगा.

लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली

इसी बीच उसका भतीजा भी वहां आ गया जो अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लिए हुए था. उसके घर आने के बाद उसका भतीजा झगड़ा करने लगा. जब उसकी दादी अपने पोते को समझाने लगी तो उसने दादी पर गोली चला दी. पोते ने दादी को 2 गोलियां मारीं है, गोली सीधे चंदकौर के सिर में लगी. गोली लगते ही बुजुर्ग के सिर से खून बहने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

जिसके बाद, उसका पोता भी वहां से फरार हो गया. घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें नांदल गांव में पोते द्वारा दादी को गोली मारने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. आरोपी युवक अभी फरार है. प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई बताई जा रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.