कुंडली बॉर्डर पर पकड़े गए योगेश का वीडियो वायरल, खुलासे में कई बड़े नेता फसे, देखे वीडियो

नई दिल्ली ।  4 किसान नेताओं का मर्डर करने की साजिश व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी में गड़बड़ी करने का दावा करने वाला योगेश कुछ घंटों बाद ही अपने बयान से पलट गया है. योगेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को वायरल कर यह दावा किया है कि उसने किसान नेताओं के दबाव में यह बयान दिया है. इस युवक का नाम योगेश और उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है. पहले इस युवक ने अपनी उम्र 24 वर्ष बताई थी. उसके बाद 21 वर्ष बताई.

योगेश के निवास का भी पता लगा लिया गया है. यह हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है. योगेश से सोनीपत पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और उसके दावों को सत्यापित करने में लगी हुई है. इसके लिए विशेष रूप से पुलिस टीम का गठन किया गया है. एक पुलिस टीम उत्तराखंड तो दूसरी दिल्ली में रवाना हो गई है.

KISAN AANDOLAN

किसानों पर लगाया मारपीट कर दबाव बनाने का आरोप

अब आरोपी युवक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहा है कि उसने पत्रकारों से बातचीत किसानों के दबाव में की थी. उसने स्वयं को 9वीं फेल बताया है. फिलहाल पुलिस सोनीपत डीएसपी हंसराज की अगुवाई में जांच कर रही है. योगेश ने कहा कि किसानों ने उसके साथ कैंप में ले जाकर मारपीट की और रात को शराब पिलाकर कहा कि जो हम कहेंगे तुम्हें वही बोलना होगा.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

पुलिस जांच में इतना हुआ खुलास

पुलिस की जांच में अब तक यह पता चला है कि शुक्रवार को हरियाणा के कुंडली बॉर्डर से पकड़ा गया युवक सोनीपत के न्यू जीवन नगर का रहने वाला है. अपराध जांच शाखा की टीम लगातार युवक से पूछताछ कर रही है. शुक्रवार को रात को पत्रकारों से वार्ता के दौरान भी युवक ने 4 किसानों की हत्या की साजिश के संबंध में राई थाना के एसएचओ प्रदीप का नाम लिया था. किसानों ने आरोप लगाया था कि कुछ युवक उनके आंदोलन को बदनाम करने व 4 किसान नेताओं की हत्या करने की साजिश कर रहे हैं.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts