बिजनेस डेस्क | यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको हमेशा ऐसी कंपनी की तलाश होती है जो आपको बंपर रिटर्न दे सके. बोनस शेयर देने वाले स्टॉक पर दांव लगाने का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. Swaraj Suiting नें एक शेयर पर बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट आज की निर्धारित की गई है. बता दे कि Swaraj Suiting के शेयर का भाव 3.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62 रूपये के लेवल पर आकर बंद हुआ है.
Swaraj Suiting निवेशकों को दे रही बोनस शेयर
कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी. जिसके अनुसार, 10 रूपये के फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर पर 1 शेयर, बोनस शेयर के तौर पर दिया जाएगा. इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने आज की रिकॉर्ड डेट घोषित की है. जिस निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में आज होगा, उन्हें बोनस शेयर इश्यू किए जाएंगे. पिछले एक हफ्ते के दौरान Swaraj Suiting के शेयरों की कीमतों में 100% की तेजी देखने को मिली है.
वहीं, 1 महीने पहले जिस किसी निवेशक ने इस कंपनी पर भरोसा जताया था, उन्हें अब तक होल्ड करने पर 98% का लाभ मिला है. पिछले 6 महीनों में इस कंपनी के शेयर खरीदने वाले निवेशकों को तकरीबन दोगुना मुनाफा हुआ था.
