डिप्टी सीएम ने शेयर किया हिसार एयरपोर्ट का डिजाइन, सबसे बड़े हवाई अड्डे की मिली उपाधि; यहां देखें तस्वीरें

हिसार | हरियाणा के हिसार में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट (Hisar Airport) शंख के आकार का होगा. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के डिजाइन की कई तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर राज्य की जनता के साथ साझा की हैं. अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए हिसार में एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य प्रगति पर है.

Hisar AirPort

7200 एकड़ में बनेगा एयरपोर्ट

हिसार में करीब 7,200 एकड़ में हरियाणा का पहला बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है. सरकार की कोशिश है कि इस एयरपोर्ट को 1 नवंबर तक चालू कर दिया जाए. क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत, हिसार से अलग- अलग राज्यों के नौ रूटों पर हवाई सेवा शुरू कर दी जाए. यहां 3,000 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग हब भी विकसित किया जाएगा.

साल के अंत तक हिसार एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान उतारने की योजना है. इस एयरपोर्ट के बनने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. साथ ही, यह एयरपोर्ट हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. आजादी के 70 साल बाद भी हरियाणा में एक भी रजिस्टर्ड एयरपोर्ट नहीं था लेकिन हिसार एयरपोर्ट चालू होते ही हरियाणा को अपना पहला सबसे बड़ा एयरपोर्ट मिल जाएगा.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

रात में भी उतर सकेंगे जहाज

हिसार हवाईअड्डे पर टैक्सी स्टैंड और 23 मीटर चौड़ा टैक्सी- वे, पार्किंग स्टैंड, फायर स्टेशन सहित रनवे का निर्माण भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है. अत्याधुनिक तकनीक की लाइटें लगाई जा रही हैं. इससे रात में भी हवाई जहाज उतर सकते थे. नई तकनीक के साथ एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा. दुनिया भर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर रनवे की लंबाई 9,000 से 12,000 फीट के बीच है. हिसार एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 10 हजार फीट है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.