हरियाणा के शिक्षक गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ मना सकेंगे पिकनिक, मिलेगी इतनी राशि

चंडीगढ़ | हरियाणा के शिक्षक गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ पिकनिक मना सकेंगे. शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2020 से 2023 के तहत, शिक्षकों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के लिए 82 करोड़ रुपये की राशि जारी की है. हिसार जिले को सबसे अधिक और मेवात जिले को सबसे कम राशि मिली है. इसके अलावा, गैर शैक्षणिक कर्मचारी लिपिक व चौकीदार के लिए प्रत्येक जिले को 5- 5 लाख रुपये दिए गए हैं.

picnic teacher

गर्मी की छुट्टियों की शुरू की तैयारी

शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक शिक्षक को चार साल बाद यात्रा के लिए अतिरिक्त राशि जारी की जाती है. विभाग की ओर से जारी बजट के साथ ही एलटीसी बजट को इस साल के अंत तक खर्च करने के निर्देश भी दिए गए हैं. इसके साथ ही, फील्ड कर्मियों के लिए एलटीसी के लिए अलग से बजट जारी किया गया है. ज्ञात हो कि एक जून से प्रदेश के स्कूलों में अवकाश रहेगा. इसके बाद, यह राशि जिला स्तर पर डीईओ के माध्यम से देनी होगी. दूसरी ओर शिक्षकों ने अभी से गर्मी की छुट्टियों की तैयारी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  16 अफसरों के विभाग बदले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी; हरियाणा सरकार ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट
जिला  राशि
हिसार 6.60 करोड़
सोनीपत 5.25 करोड़
भिवानी 4.89 करोड़
जींद 4.86 करोड़
करनाल 4.63 करोड़
गुरुग्राम 4.39 करोड़
रोहतक 3.95 करोड़
सिरसा 3.87 करोड़
झज्जर 3.83 करोड़
कैथल 3.71 करोड़
रेवाड़ी 3.69 करोड़
कुरुक्षेत्र 3.55 करोड़
नारनौल 3.54 करोड़
पानीपत 3.29 करोड़
अंबाला 3.37 करोड़
फतेहाबाद 3.32 करोड़
फरीदाबाद 3.12 करोड़
यमुनानगर 2.81 करोड़
चरखी- दादरी 2.33 करोड़
पलवल 2.27 करोड़
पंचकूला 2.18 करोड़
मेवात 1.98 करोड़
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.