हरियाणा के इन जिलों में आने वाले 2 घंटे में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा का मौसम एक बार फिर से बदलता हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने अपनी ताजा अपडेट में बताया है कि फतेहाबाद, हिसार, हांसी, महेंद्रगढ़, नारनौल, बावल में आने वाले 2 घंटे के अंदर भारी बरसात की संभावना है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

barish 2

अभी ऐसी है मौसमी प्रणाली

इस समय सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक कमजोर निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान पर बना हुआ है. इस वेदर सिस्टम का असर राजस्थान पर ही देखने को मिल रहा है. यह केवल हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली को आंशिक रूप से प्रभावित कर रहा है. इस कारण कभी- कभी आंशिक रूप से बादल छाए रहते हैं और बूंदाबांदी होती है और कभी- कभी मौसम साफ और शुष्क हो जाता है.

आने वाले एक- दो दिनों में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा. सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 35.0 से 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से हवाओं की दिशा में फिर से परिवर्तन होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी. इस दौरान अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तूफान का रूप ले लेगा और 8 से 9 जून को महाराष्ट्र और गुजरात के करीब पहुंच जाएगा. इससे अरब सागर की नम हवाएं हरियाणा और एनसीआर तक पहुंचने लगेंगी. इस कारण पश्चिमी मरुस्थलीय हवाओं के साथ नम हवाओं के मिश्रण से उमस भरी गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी. इस दौरान तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.