IGU में पीजी कोर्सों के लिए 28 जून तक करे ऑनलाइन आवेदन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

रेवाड़ी | इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर (IGU) में विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. विकास ने बताया कि अर्थशास्त्र में कुल 40 सीटें हैं और इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए योग्यता स्नातक है. जिसमें कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए.

IGU Meerpur

इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति, दृष्टिबाधित और दिव्यांगों के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 42.5 फीसदी अंक होने चाहिए. उन्होंने कहा कि अर्थशास्त्र में एमए की देश- विदेश में काफी मांग है और रोजगार के सुनहरे अवसर भी उपलब्ध हैं. छात्र शोध और शिक्षण के अलावा बैंकिंग, नाबार्ड, उद्योग, सामाजिक और आर्थिक विकास समेत कई क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं. अभ्यर्थी आईजीयू की वेबसाइट igu.ac.in पर जाकर आवेदन सकते हैं.

यह भी पढ़े -  रात में सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत, रेवाड़ी से रींगस तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

ऐसे करें आवेदन

  • इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन फॉर्म 2023 igu.ac.in बेवसाइट पर जारी कर दिया गया है.
  • छात्रों को इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी आवेदन पत्र में नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेज ध्यानपूर्वक भरने होंगे.
  • बता दें कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय वार्षिक आधार पर इच्छुक छात्रों से आवेदन आमंत्रित करता है.
  • फिर आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को परिणाम, मेरिट सूची, कट ऑफ, परीक्षा तिथियों जैसे अपडेट की जांच करने के लिए नियमित रूप से igu.ac.in की जांच करनी चाहिए.
  • साथ ही, आईजीयू रेवाड़ी प्रवेश फॉर्म के लिए आवेदन पत्र की फीस अधिसूचना के अनुसार है.
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.