Mangal Rashi Parivartan: मंगल ने सिंह राशि में किया प्रवेश, इन 4 राशि के जातक रहे सावधान

ज्योतिष, Mangal Rashi Parivartan | ग्रहों के सेनापति के नाम से जाने वाले मंगल आज राशि परिवर्तन कर चुके हैं. मंगल आज सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश कर गए है. मंगल का यह राशि परिवर्तन आज सुबह 1:52 मिनट पर हुआ. बता दे मंगल को साहस पराक्रम और संकल्प का भी प्रतीक माना जाता है. जब मंगल ग्रह मकर राशि में स्थित होते हैं तो इसे उच्च अवस्था में माना जाता है. आज का यह राशि परिवर्तन काफी ख़ास है.

Jyotishi

वहीं, कर्क राशि में ये निम्न अवस्था में होते हैं. मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन की वजह से चार राशि के जातकों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 4 राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

इन राशि के जातकों की परेशानी बढ़ाएंगे मंगल

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को मंगल के गोचर की वजह से काफी अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ेगा. मौजूदा समय में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. व्यापारी वर्ग के लोगों को भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. परिजनों के साथ काफी सोच विचार कर ही बातचीत करें, खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

कर्क राशि: मंगल के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, गुस्से की वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, मंगल के गोचर की वजह से भाई- बहनों के रिश्ते के बीच भी मनमुटाव हो सकता है. अतिरिक्त क्रोध करने से बचें. नौकरी में बदलाव के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, आपको मौजूदा समय में थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर वाहन चलाने की आवश्यकता है, किसी अप्रिय घटना के भी योग बन रहे हैं. ससुराल पक्ष की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, आर्थिक रूप से भी आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.