हरियाणा में BJP को फिर लगा बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए ये बड़े नेता

चंडीगढ़ | हरियाणा में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने चुनावी तैयारी में लगी हुई है क्योंकि 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों आने वाले हैं. ऐसे में सभी पार्टियों की प्रचार गतिविधियां तेज हो गई हैं. अब नेताओं का भी पार्टियों में इधर- उधर आना जाना आरंभ हो चुका है. खबर है कि अभी BJP के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

Ful Singh Khedi

ये नेता हुए शामिल

जिससे बीजेपी और जेजेपी को बड़ा झटका लगा है. कई पूर्व विधायक और नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है. गुहला चीका से बीजेपी के पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

इसी तरह बीजेपी के पूर्व विधायक कर्नल रखबीर सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. जेजेपी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजा राम भी पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इनके अलावा, बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन देवी भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.