दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट जारी: खतरे के निशान तक पहुंचा यमुना का जलस्तर, पढ़े अपडेट

नई दिल्ली | बरसात की वजह से जनजीवन अस्त-वयस्त हो चुका है. इस बीच रविवार को हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से यमुना में भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया. इस दौरान शाम 7 बजे सबसे ज्यादा एक लाख 65 हजार 823 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया जो कि दिल्ली पहुंचते- पहुंचते मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर पहुंच जाएगा.

Yamuna River

दिल्ली में बाढ़ का खतरा

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का नियंत्रण कक्ष पिछले महीने से सक्रिय हो गया है. पिछले दो दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए विभाग के अधिकारी लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर रख रहे हैं. साथ ही, आसपास लोगों को जगह खाली करने के निर्देश दे दिए हैं.

मंत्री ने तैयारियों का किया निरीक्षण

दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी सोमवार को यमुना का निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने और राहत कार्यों के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण करेंगी. जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे से 45,202 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया. इसके बाद, लगभग हर घंटे पानी छोड़ने का सिलसिला बढ़ता चला गया.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

खतरे के निशान से ऊपर जायेगा जलस्तर

एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने पर दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से ऊपर जाने की संभावना है. ऐसी स्थिति में विभाग प्राथमिक स्तर पर चेतावनी जारी करता है. दरअसल, शाम 4 बजे जैसे ही एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया विभाग ने चेतावनी जारी कर दी. फिलहाल, यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर (204.50 मीटर) से कम है. दोपहर दो बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर 203.24 मीटर था जो शाम सात बजे बढ़कर 203.62 मीटर हो गया है.

हथिनी कुंड बैराज से क्यूसेक में छोड़ा गया पानी

  • सुबह 10 बजे – 45,202
  • दोपहर 12 बजे – 67,984
  • दोपहर 2 बजे – 85,642
  • दोपहर 3 बजे – 85,642
  • शाम 4 बजे – 1,05453
  • शाम 5 बजे – 1,90,861
  • शाम 6 बजे – 1,35,133
  • शाम सात बजे- 1,65,823
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.