हरियाणा में बाप ने 11 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, वारदात से हर कोई हैरान

झज्जर । डीघल गांव में एक पिता ने अपनी मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी . गांव में शनिवार सुबह 5:00 बजे पिता ने बेटे,  बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. बता दे कि बच्चों की मां ने धक्का देकर बेटे की जान तो बचा ली, लेकिन आरोपी ने 11 साल की बेटी के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी.

MURDER NEWS

आरोपी पिता ने मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से मारा 

बच्चों की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस को ललिता पत्नी आनंद ने आरोप लगाया कि आपका पति नशे का आदी है. शुक्रवार रात परिवार के सदस्य खाना खाकर कमरे में सो रहे थे. जब शनिवार सुबह 5:00 बजे अचानक उसकी आंख खुली तो उसने अपने पति के हाथ में कुल्हाड़ी देखी. जैसे ही वह उसके बेटे पर हमला करता, उसने धक्का देकर अपने बेटे की जान बचा ली. महिला द्वारा अपने बेटे को तो बचा लिया गया लेकिन आरोपी ने बाद में बेटी दीपिका की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया.

बता दें कि इसमें दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ललिता के बयान पर आरोपी आनंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उसके बेटे रोना को सिर में चोट लगी जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.