सनी देओल की “गदर 2” के पोस्टर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, फैन्स को काफी पसंद आ रहा नया पोस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क | जब भी बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का जिक्र होता है तो सभी को उनकी फेमस फिल्म ग़दर याद आ जाती है. बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की फेमस फिल्म ग़दर साल 2001 में रिलीज हुई थी. अब इस फिल्म का रिमेक आने वाला है. हर दिन फिल्म से जुड़ी नई- नई खबरें सामने आ रही है.

Gadar 2 Sani Deol

कभी टीजर लॉन्च किया जाता है तो कभी नया पोस्टर रिलीज किया जाता है. फैंस भी इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने कल इस फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर रिलीज किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गदर- 2 का पोस्टर

इस पोस्टर में आपको सनी और उत्कर्ष शर्मा बॉर्डर पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस मूवी में सनी तारा सिंह और उत्कर्ष उनके बेटे जीत के रोल में नजर आने वाले है. मेकर्स की तरफ से फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर शेयर किया गया. साथ ही, कैप्शन में लिखा गया कि एक पिता और बेटे के प्यार की कोई भी सीमा नहीं होती.

इस फोटो में दोनों बाप बेटे एक साथ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं और चारों तरफ से उनके ऊपर गोलियां बरस रही है. इस पोस्टर को फिल्म के एक्टर सनी देओल ने भी शेयर किया और लिखा कि अपने देश और परिवार की रक्षा करने के लिए मैं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं.

11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी गदर- 2

उनकी इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर कमेंट करने में लगे हुए हैं. सभी को नया पोस्टर काफी पसंद आ रहा है. एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि इस फिल्म के लिए कई सालों से मैं इंतजार कर रहा हूं और मुझे इस फिल्म के रिलीज होने का काफी इंतजार है. एक दूसरा यूजर लिखता है कि जब पोस्टर इतना धमाकेदार है तो फिल्म क्या होगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

अनिल शर्मा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म की कहानी 1971 के अकॉर्डिंग ही होगी. फिल्म में आपको सनी देओल, अमीषा पटेल और अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा का काफी अहम रोल दिखाई देगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.