Bigg Boss OTT 2: फलक नाज हुई घर से एविक्ट, भर आई अविनाश की आँखे- कहा बाहर मेरा इंतजार करना

एंटरटेनमेंट डेस्क | जैसा कि आपको पता है कि फेमस रियलिटी शो Bigg Boss OTT 2 से कल फेमस कंटेस्टेंट फलक नाज एलिमिनेट हो गई. वीकेंड के वार पर सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई. साथ ही, सभी को बताया कि सब एक- दूसरे के कितने अच्छे दोस्त हैं. पहले तो सलमान खान ने जैद हदीद को शो में पार्टिसिपेट नहीं करने और कोशिश ना करने के लिए जमकर सुनाया. बाद में सलमान खान की तरफ से जितने भी कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे उनमें से उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताएं जो नीचे से बॉटम में है अर्थात् जिन्हें जनता के सबसे कम वोट मिले हैं.

Falak Naz

फलक नाज हुई घर से बेघर

सलमान खान ने कहा कि आज अविनाश, जैद हदीद और फलक नाज में से कोई ना कोई घर से बेघर होगा. इसके बाद, सलमान खान ने घरवालों को कहा कि अब आपको इन तीनों में से बताना है कि कौन सा कंटेस्टेंट इस शो में रहने के लायक नहीं है और आप उसे वोट आउट कर सकते हैं, अर्थात् सलमान खान ने एलिमिनेट करने का डिसीजन भी घर वालों को ही सौंप दिया. सलमान खान ने कहां अब जल्दी- जल्दी करके आप सभी एक- एक करके ऐसे खिलाड़ी का नाम बताइए. सलमान खान ने सबसे पहले एलवीश से पूछा.

घर वालों को भी नहीं हो रहा था एलिमिनेशन पर यकीन

एलविश ने फलक नाज का नाम लिया. इसके बाद, धीरे- धीरे करके सभी कंटेस्टेंट ने फलक नाज का नाम लेना शुरू कर दिया और सभी के वोटों के हिसाब से फलकनाज को एविक्ट कर दिया गया. जब सलमान ने सभी घरवालों को कहा कि आज के लिए इतना ही अगले वीकेंड के वार पर मिलते हैं तो शुरुआत में तो किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि फलक नाज इस प्रकार घर से एलिमिनेट हो सकती है. सभी को लग रहा था कि यह मजाक है, इसीलिए कोई भी फलक से मिलने के लिए भी नहीं आ रहा था.

अविनाश की आंखों में आए आंसू

वहीं, दूसरी तरफ फलक गार्डन में आ गई और फिर घर का दरवाजा भी खुल गया. तब जाकर सभी फलक से मिलने के लिए आए. फलक के इविक्शन पर अविनाश की आंखों में आंसू भी साफ दिखाई दिए. उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि फलक इस प्रकार घर से चली जाएगी. साथ ही, अविनाश ने यह भी कहा कि आप मेरा घर के बाहर इंतजार करना.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.