YRKKH फैन्स के लिये शोकिंग न्यूज, जल्द ही अभिनव की होगी शो से एग्जिट; पढ़े अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क | यदि आप भी टीवी सीरियल्स के दीवाने हैं तो आपको पता होगा कि राजन शाही का Daliy शो “यह रिश्ता क्या कहलाता है” (YRKKH) पिछले काफी समय से टीवी पर राज कर रहा है. इस शो को काफी साल हो चुके हैं. इस दौरान इस शो में कई कलाकार जुड़े और कईयों ने इस शो को छोड़ दिया. दशकों से इस सीरियल को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. यदि आप भी यह रिश्ता क्या कहलाता है शो के फैन्स है तो आज की यह खबर सुनकर आपको बड़ा झटका लग सकता है.

Ye Rishta Kya Kehlata Hai

यह रिश्ता क्या कहलाता है फैन्स के लिए बुरी खबर

यह रिश्ता क्या कहलाता फैन्स के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. जल्द ही इस शो से जय सोनी का पता कट सकता है, इसको लेकर खुद प्रोड्यूसर की तरफ से जानकारी साझा की गई है. मौजूदा समय में यह रिश्ता क्या कहलाता है में कस्टडी के बाद अक्षरा और अभिनव का बेटा अबीर अपने पिता अभिमन्यु के साथ रह रहा है. जिस वजह से अक्षरा और अभिनव की जिंदगी में भी काफी उथल- पुथल देखने को मिल रहा है. हर दिन इस शो में कुछ ना कुछ नए ट्विस्ट्स एंड टर्न्स आते रहते हैं. पिछले काफी समय से यह शो दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है.

जल्द ही अभिनव की हो सकती है शो से एग्जिट

अब इस शो से जल्द ही अभिनव का किरदार निभा रहे जय सोनी की एग्जिट हो सकती है. टेली चक्कर से बातचीत करते हुए शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने बताया कि सभी किरदारों की अपनी एक जर्नी होती है, अब अभिनव के किरदार की जर्नी खत्म होने वाली है. अभिनव को डिजाइन किए जाने से पहले राइटर जमा हबीब को ये यकीन था कि इसे एक समय बाद मरना होगा और मेरा मानना है कि किसी कहानी को कहने का यह सही तरीका है. हमें पहले ही पता था कि इसकी शुरुआत क्या है और इसका अंत किस प्रकार होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.