वर्ल्ड कप के मैच शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब 15 अक्टूबर की बजाय इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क | इसी साल वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है. पहले 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मुकाबला खेला जाना था. अब इस वनडे मुकाबले की तारीख में बदलाव कर दिया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से करते रहते हैं. अब वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 अक्टूबर को आमने- सामने होंगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी तारीख में बदलाव को लेकर रजामंदी दे दी गई है.

ind pak

अब 14 अक्टूबर को होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के मैच की तारीख में भी बदलाव किया गया है. पहले यह मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला जाना था, अब इसे 10 अक्टूबर को तय कर दिया गया है. इस बदलाव की वजह से पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले 3 दिन का रेस्ट भी मिल जाएगा. वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले 5 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने जून के आखिरी में ही मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया था.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

फिर से दोबारा जारी किया जाएगा नया शेड्यूल

अब ICC की तरफ से शेड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं और उसके बाद एक बार फिर से नया शेड्यूल जारी किया जाएगा. सुरक्षा एजेंसियों ने अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर चिंता जताई थी. इसके बाद, अब इस मैच की तारीख में बदलाव कर दिया गया है. भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से करेगी. यह मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.