सचिन और सीमा हैदर को आया नौकरी का ऑफर, फिल्म की भी मिली पेशकश; गुमनाम पत्र में लिखी थी ये बातें

नई दिल्ली | पाकिस्तान की सीमा पार कर नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुईं सीमा हैदर (Seema Haider) को अब एक फिल्म का ऑफर भी मिला है. इसके साथ ही, सीमा को 6 लाख रुपये सालाना की नौकरी का ऑफर भी मिला है. दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सचिन का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. इसके बाद, सीमा को नौकरी का ऑफर लोगों को हैरान कर रहा है.

Seema Haider Sachin Case

सीमा हैदर को ऐसे मिला फिल्म का ऑफर

सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत के बैज के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा. वीडियो में बैकग्राउंड में भारत के भक्ति गीत बज रहे थे. सीमा हैदर की भारतीय नागरिकता अभी तय नहीं हुई है लेकिन, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो से माना जा रहा है कि सीमा हैदर खुद को भारतीय मानती हैं.

खबरों में रहने के कारण सचिन का परिवार काम पर नहीं जा पा रहा है. जिसके चलते सीमा- सचिन की आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए मेरठ के प्रोड्यूसर अमित जानी ने मदद की पेशकश की है. अमित जानी ने सीमा हैदर को अपनी फिल्म में काम करने के लिए आमंत्रित किया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

गुमनाम पत्र में नौकरी की पेशकश

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और रबूपुरा स्थित सचिन के घर एक अज्ञात पत्र आया है जिसमें गुजरात के एक उद्योगपति ने उन्हें नौकरी की पेशकश की है. इस ऑफर में सीमा और सचिन को हर महीने 50- 50 हजार की नौकरी का ऑफर दिया गया है. सीमा- सचिन के घर पहुंचे इस पत्र में लिखा था कि वे दोनों किसी भी दिन आकर नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं. साथ ही, उद्योगपति ने अन्य मदद की भी पेशकश की है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.