पाकिस्तान पहुंची अंजू की प्रेम कहानी में आया नया मोड़, पति अरविंद पहुंचा थाना; अब इस वजह से जाना पड़ेगा जेल

रेवाड़ी | पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह के लिए देश की सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंची अंजू (Anju Nasrullah) की प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया है. इस पूरी घटना के करीब 15 दिन बाद अब अंजू का पति अरविंद थाने पहुंचा है. उन्होंने अपनी पत्नी अंजू के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. अरविंद ने अपनी पत्नी अंजू के खिलाफ पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल कर धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. इसके साथ ही, उसने अपनी पत्नी अंजू पर धोखा देने और शादीशुदा होते हुए भी दूसरी शादी करने की रिपोर्ट भी दी है.

Anju Nasrullah Case

पुलिस ने दिया ये बयान

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि अंजू के पति अरविंद ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. अरविंद ने यह मामला शुक्रवार देर रात भिवाड़ी के फूलबाग थाने में दर्ज कराया है. पुलिस ने अरविंद की रिपोर्ट पर अंजू के खिलाफ धारा 366, 494, 500, 506 आईपीसी और 66 आईटी एक्ट के तहत, मामला दर्ज कर लिया है. अरविंद ने अंजू के खिलाफ शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर धोखाधड़ी करने और पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देने का मामला दर्ज कराया है.

पाकिस्तान से अंजू के कई वीडियो हुए वायरल

उल्लेखनीय है कि अंजू 20 जुलाई को अपने पति और परिजनों को बताए बिना चोरी- छिपे अलवर के भिवाड़ी से पाकिस्तान चली गई थी. पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपना चुके अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली है. दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इन वीडियो में दोनों साथ घूमते और खाना खाते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

अंजू और अरविंद का हॉट टॉक वीडियो हुआ था वायरल

वहीं, अंजू और अरविंद की बातचीत का एक और वीडियो वायरल हुआ था. उसमें दोनों के बीच वॉट्सऐप पर काफी बहस हुई थी. उस वीडियो में अंजू अरविंद पर आरोप लगाती और धमकी देती हुई सुनाई दे रही है. इस वीडियो में अरविंद अपनी पत्नी से कोई संबंध न रखने की बात कर रहे हैं. वहीं, अंजू बच्चों के लिए भारत आने की बात कर रही हैं. अरविंद का आरोप है कि अंजू ने उन्हें पाकिस्तान से धमकी दी है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.