एंटरटेनमेंट डेस्क | यदि आप भी BiggBoss OTT 2 के फैंस है तो कल आपका इंतजार खत्म हो गया. पिछले कुछ दिनों से सभी को यह जानने की काफी जिज्ञासा थी कि यह शो कौन जीतने वाला है. कल इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ और इतिहास बनाते हुए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एलविश यादव (Elvish Yadav) ने इस शो को जीत लिया. इससे पहले कोई भी वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट शो का विनर नहीं बना था. एलविश और अभिषेक दोनों में ही कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों को ही बड़ी संख्या में वोट मिले थे.

हरियाणा का छोरा बना बिग बॉस OTT 2 का विनर
जैसा कि आपको पता है कि 5 कंटेस्टेंट ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बना चुके थे. ग्रैंड फिनाले में सबसे पहले पूजा भट्ट घर से बेघर हुई यानी कि वह नंबर पांच पर रही. उसके बाद, बेबीका और फिर मनीषा घर से बाहर आ गई. Top 2 कंटेस्टेंट अभिषेक और एलविश थे. इस दौरान भी एक अलग ट्वीस्ट देखने को मिला, 15 मिनट के लिए लाइव वोटिंग भी हुई.
पहले की वोटिंग और लाइव वोटिंग को मिलाकर एलविश यादव इस शो के विनर बने. जबसे इस शो में एल्विस यादव की एंट्री हुई है तब से सोशल मीडिया पर भी इस शो को लेकर काफी बवाल देखने को मिल रहा था.
सलमान खान ने दी एलविश यादव को ट्रॉफी
हर तरफ ही सिस्टम ही सिस्टम दिखाई दे रहा था. एलविश यादव इस शो के विनर बने और अभिषेक मल्हान रनरप रहे. अभिषेक की तबीयत भी सही नहीं थी, जिस वजह से शुरुआत में वह शो में दिखाई भी नहीं दिए. कुछ समय के बाद उनकी शो में एंट्री हुई थी. बाद में विनर अनाउंस होने के बाद वह फिर से हॉस्पिटल चले गए क्योंकि उनकी तबीयत 1- 2 दिनों से खराब चल रही थी.
टॉप टू कंटेस्टेंट को कई बड़े- बड़े सेलिब्रिटी का भी सपोर्ट मिला. सलमान खान ने अपने हाथों से एलविश यादव को ट्रॉफी दी. एलविश यादव ने जैसा कहा था उन्होंने वैसा करके भी दिखाया, अपने दोस्तों के साथ उन्होंने ट्रॉफी सलमान खान से ली.