Air India दे रहा ग्राहकों को बड़ा तोहफा, महज 1470 रूपये में बुक करवाए हवाई जहाज का टिकट

नई दिल्ली | यदि आप भी इन दिनों हवाई सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि स्पाइसजेट के बाद अब टाटा ग्रुप की एयरलाइन Air India की तरफ से आपके लिए एक खास ऑफर लांच किया गया है. इस ऑफर के तहत, आप बेहद कम कीमत में ही टिकट बुक करवा सकते हैं. एयर इंडिया की तरफ से एक खास ऑफर निकाला गया है जिसमें आपको टिकट बुक करवाने पर 30 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. कंपनी की तरफ से इस बारे में ऑफीशियली ट्वीट कर जानकारी साझा की गई है.

FLIGHT AIR INDIA

Air India ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा

Air India ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा कि आप अपनी पसंदीदा डेस्टिनेशन पर हवाई यात्रा कर सकते हैं. साथ ही, आपको फ्लाइट टिकट पर 30 फीसदी की छूट भी मिलने वाली है. आप इस ऑफर के तहत, 20 अगस्त तक ही टिकट बुक करवा सकते हैं. वहीं, एयर इंडिया की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि आप वेबसाइट और ऐप के जरिए भी टिकट बुक करवा सकते हैं.

कंपनी की तरफ से घरेलू और इंटरनेशनल रूट पर 96 घंटे की डिस्काउंट सेल शुरू की गई है. इसमें यात्री इकोनामिक क्लास के लिए 1470 रूपये में बुकिंग करवा सकते हैं. साथ ही, बिजनेस क्लास के लिए टिकट बुकिंग की शुरुआत 10,130 रूपये के साथ हो रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में 24 अप्रैल को बाधित रहेगी जलापूर्ति, जलसंकट से पड़ेगा जूझना

20 अगस्त तक उठाए ऑफर का लाभ

कंपनी की तरफ से इस ऑफर को 17 अगस्त को शुरू किया गया था जो 20 अगस्त तक जारी रहने वाला है. इसके अलावा, आप इस ऑफर के तहत बुक करवाने वाले टिकट पर 1 सितंबर 2023 से लेकर 31 अक्टूबर 2023 तक यात्रा कर पाएंगे. एयर इंडिया के अलावा, स्पाइसजेट की तरफ से भी मौजूदा समय में अपने ग्राहकों को सस्ती कीमतों पर टिकट बुक की सुविधा दी जा रही है. स्पाइसजेट यात्रियों के लिए स्वतंत्रता दिवस डिस्काउंट सेल लेकर आया था जिसमें आप केवल 1515 रूपये में ही हवाई यात्रा लिए टिकट बुक करवा सकते थे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.