गृह मंत्री ने अंबाला एयरपोर्ट का नाम बदलने का भेजा प्रस्ताव, विज ने बताया ये कारण

अंबाला | हरियाणा के अंबाला छावनी हवाई अड्डे का नाम बदलने के लिए गृह मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रस्ताव भेजा है. वहीं, अंबाला एयरपोर्ट का नाम अंबा एयरपोर्ट अंबाला छावनी रखने का सुझाव भेजा गया है. इसके पीछे अनिल विज ने कारण भी बताया है.

anil vij

133 करोड़ का बजट मंजूर

मामले में गृहमंत्री अनिल विज का कहना है कि अंबाला का नाम अंबा देवी के मंदिर के नाम की वजह से पड़ा है. मंदिर अंबाला में है जो कि काफी प्राचीन भी है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला एयरपोर्ट के लिए 133 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. संभावना है कि नवंबर में लोग आगरा और श्रीनगर, अंबाला से वाराणसी के लिए सीधी उड़ान ले सकेंगे.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: अंबाला को जल्द मिलेगी नए रिंग रोड की सौगात, 691 करोड़ से फर्राटेदार होगा सफर

सेना से ली गई 20 एकड़ जमीन

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि घरेलू हवाई अड्डा बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन से सटी 20 एकड़ जमीन सेना से ली है. सेना ने इस जमीन की कीमत 133 करोड़ रुपये आंकी है. सेना के साथ हुए एमओयू के तहत जब भी सेना को जरूरत होगी तो उन्हें मदद मिलेगी. शुरुआत में यात्रा एटीआर 42 विमान से शुरू होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.