नई दिल्ली | पाकिस्तान के कराची से नेपाल के रास्ते बिना कागजात और वीजा के भारत आई सीमा हैदर ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने नोएडा स्थित घर पर तिरंगा फहराकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. अब शनिवार को हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पूजा करती नजर आ रही हैं.
जय श्री राम के लगाए नारे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर जय श्री राम के नारे के साथ शुरुआत करती हैं और कहती हैं कि आज हरियाली तीज के मौके पर मैं सभी को तीज की शुभकामनाएं देती हूं. आज मैंने अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा की है. साथ ही, अंत में वह हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाती है.
#सीमाहैदर ने मनाई हरियाली तीज, सचिन की दीर्घायु के लिए की पूजा#SeemaHaider pic.twitter.com/WVQ6rg7UO4
— Nitin Yadav (@nitinyadav9258) August 19, 2023
सीमा हैदर ने कही ये बात
वीडियो में सीमा कहती हैं कि मेरे पति गुलाम हैदर 4 साल पहले मुझे तीन तलाक देकर छोड़ गए. इसी वजह से मैं सचिन के प्यार में भारत आई हूं. मैंने जो गलतियां की हैं, उसकी सजा भुगतने को तैयार हूं. एजेंसियां जांच कर रही हैं. इसके बाद भी, एक महिला द्वारा मुझे और मेरे पति सचिन को बुरा- भला कहा जा रहा है इसलिए कोर्ट ने मिथिलेश को नोटिस भेजा है.
वीडियो में सीमा मिथिलेश से पूछ रही हैं कि अगर उनका पति आपकी बेटी को छोड़ दे तो आप क्या करेंगी. इस पर मिथिलेश भाटी ने कहा अगर मेरी बेटी ने ऐसा किया तो मैं उसकी गर्दन काट दूंगी.
