Raju Punjabi Death: हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

हिसार, Raju Punjabi Death | हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. राजू पंजाबी जिंदल अस्पताल में भर्ती थे. खबर है कि आज सुबह 4 बजे के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया. इससे हरियाणवी इंडस्ट्री भी पूरी सदमे में आ चुकी है. अचानक से हुई मृत्यु के कारण परिवार भी टूट कर बिखर चुका है. प्रदीप बुरा और पूजा हुड्डा ने इंडस्ट्री के साथ- साथ अपना निजी नुकसान बताया है क्योंकि राजू पंजाबी (Raju Punjabi) चढ़ता हुआ एक सितारा थे.

Raju Punjabi

टूट कर बिखरा परिवार

ऐसे में मृत्यु होने के कारण हरियाणवी इंडस्ट्री में भी उथल- पुथल मच चुकी है. बता दें कि राजू पंजाबी हरियाणवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते थे. वह इंडस्ट्री के लिए काफी खास थे. उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. अब परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट चुका है. सोशल मीडिया पर भी राजू पंजाबी को लेकर भावुक करने वाले बयान सामने आ रहे हैं.

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

बता दें कि पिछले कई दिनों से राजू पंजाबी बीमार चल रहे थे. उनका इलाज हिसार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. आज पैतृक गांव रावतसर में उनका अंतिम संस्कार  किया जाएगा. हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए यह बेहद बड़ी क्षति है. कई हरियाणा के लिए हिट गाने राजू पंजाबी गा चुके थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.