चंडीगढ़ | पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने गठबंधन को लेकर फिर से खुलकर कहा है. इस बार उन्होंने स्पष्ट कह दिया है कि भाजपा को अकेले ही गठबंधन छोड़कर अपनी सरकार बननी चाहिए क्योंकि जनता चाहती है कि BJP हरियाणा में दोबारा से आए. इसलिए भाजपा को गठबंधन का सहारा नहीं लेना चाहिए. बीरेंद्र के इस बयान से फिर जजपा नेताओं में टेंशन बढ़ चुकी है.
अकेले लड़ना चाहिए चुनाव
इस दौरान उन्होंने कहा है कि चुनाव के लिए नहीं बल्कि राज्य में शासन करने के लिए गठबंधन हुआ है. चुनावी गठबंधन से बीजेपी को नुकसान हो सकता है. चुनाव अकेले लड़ना चाहिए. भाजपा में कोई खामी नहीं है, उसकी चुनावी रणनीति में खामी है. वह 2 अक्टूबर को आयोजित ‘मेरी आवाज सुनो’ कार्यक्रम के लिए प्रदेश की जनता को आमंत्रित कर रहे हैं. यह एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम है. अलग पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय बताएगा. हालांकि, इस कार्यक्रम में कांग्रेस के भी कुछ चेहरे नजर आए.
उन्होंने आगे कहा कि वह आज से नहीं बल्कि 52 साल से राजनीति में हैं. अब राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक विज्ञान विशेषज्ञों की मदद से गरीब वर्ग की पुरानी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा. इसी प्रयास से वह लोगों के बीच पहुंचे हैं और पूरे प्रदेश में कार्यक्रम कर रहे हैं.
