Gold Price Today: त्योहारी सीजन में फिर घटे सोना- चांदी के भाव, अब इतना हुआ रेट

नई दिल्ली, Gold Price Today | त्योहारी सीजन में सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब सर्राफा बाजारों में सोने- चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. IBJA के ताजा ओपन रेट के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोना बुधवार के बंद भाव 59,329 रुपये के मुकाबले 204 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर खुला. वहीं, 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 885 रुपये सस्ती होकर 71,180 रुपये आ गई है.

gold1

ये रही ताज़ा कीमतें

आज 24 कैरेट सोना 59,125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. वहीं, 23 कैरेट सोना 58,888 रुपये प्रति 10 के रेट पर खुला जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 54,159 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 44,344 रुपये है. चांदी 71,180 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली. ये दरें जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के बिना हैं.

अब सोना अपने ऑल टाइम हाई से महज 1,852 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो रहा है. 5 मई को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 61,739 रुपये के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. इस दिन चांदी 77,280 रुपये प्रति किलो थी. आज के रेट पर चांदी करीब 6,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती मिल रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.