हरियाणा के इन जिलों में अगले 2 घंटे के अंदर होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | मौजूदा समय में हरियाणा में पश्चिमी विश्वोभ सक्रिय होने की वजह से मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल चुका है. साथ ही, लोगों को गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिली है. वहीं, मौसम विभाग ने ताजा जानकारी (3.50 पीएम) दी है कि सोमवार यानि 11 सितंबर को अगले 2 घंटों के दौरान फरुखनगर, रेवाड़ी, बावल के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी.

Barish Image

किसान भी हुए खुश

हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम बदलने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है. लगातार गर्मी पड़ने की वजह से लोग काफी परेशान हो चुके थे. दूसरी तरफ किसानों ने भी राहत के सांस ली है क्योंकि इस वक्त किसानों को बरसात की आवश्यकता है.

मौसम रहेगा परिवर्तनशील

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 15 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा. साथ ही, 14 और 15 सितंबर को उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन पश्चिमी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक- दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होगी. इसके बाद ही, राज्य में मानसून की सक्रियता थोड़ी बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  ट्राइसिटी में कैब संकट; Ola, Uber और InDrive ड्राइवरों ने शुरू किया आंदोलन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.