बिजनेस डेस्क | यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको हमेशा ऐसी कंपनी की तलाश होती है, जो आपको ज्यादा से ज्यादा रिटर्न दे सके. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देंगे, जो अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दे रही है. हम प्राइम इंडस्टरीज लिमिटेड की बात कर रहे हैं. इस कंपनी में पैसे लगाने वाले निवेशक महज 9 महीने में ही मालामाल हो गए हैं. कंपनी ने पिछले 9 महीनों में अपने निवेशकों को 2300 परसेंट तक का रिटर्न दिया है. इस दौरान शेयर की कीमत 6 रूपये से बढ़कर 146 रुपए को पार कर चुकी है.
इतने कम समय में निवेशक हुए मालामाल
यदि आपने भी 9 महीने पहले इस कंपनी में 1 लाख रूपये निवेश किए होते, तो आज आपके 1 लाख रूपये बढ़कर 24 लाख रुपए हो जाते. प्राइम इंडस्ट्री लिमिटेड शेयर हिस्ट्री के अनुसार पिछले 6 महीना में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 1500 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. पिछले 5 सालों की बात की जाए तो शेयर की कीमतों में तकरीबन 24000 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखा गया है. इस दौरान शेयर की कीमत 60 पैसे से बढ़कर 146 रुपए को पार कर चुकी है.
बाजार में है कंपनी की काफी अच्छी पकड़
प्राइम इंडस्ट्री लिमिटेड (Prime Industries Ltd) वनस्पति के निर्माण के साथ-साथ मार्केटिंग के कारोबार में भी काफी सक्रिय है. बता दे कि कंपनी की तरफ से हाई क्वालिटी वाली वनस्पति का निर्माण किया जाता है, जिसकी बाजार में भी काफी अच्छी पकड़ है. बड़ी संख्या में ग्राहकों की तरफ से इस तेल को खरीदा जाता है. वही परिचालन में बेहतर गुणवत्ता वाले परिष्कृत तेल के उत्पादन के उद्देश्य से भी विभिन्न तेलों जैसे कि सूरजमुखी तेल आदि के प्रोसेसिंग मे भी शामिल है.
