दिल्ली में कार पार्किंग की समस्या का होगा समाधान, 60 नई सरफेस पार्किंग शुरू करेगा MCD

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्किंग की समस्या का हल निकालने की कवायद शुरू हो गई है. इस संबंध में दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक नीति तैयार की है जिसके अंतर्गत 60 सरफेस पार्किंग शुरू की जाएगी. बता दे यह सुविधा दीवाली तक शुरू हो जाएगी. इस योजना से निगम के सभी जोन में अतिरिक्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी.

Parking

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि नजफगढ़, नरेला, रोहिणी, शाहदरा उत्तर, शाहदरा दक्षिण, दक्षिण, मध्य, सिविल लाइन, सिटी सदर पहाड़गंज, करोल बाग, केशवपुरम और पश्चिम जोन में सरफेस पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और कई जगहों को पार्किंग के लिए चिह्नित कर लिया गया है. सभी पार्किंग के लिए टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी. नई सरफेस पार्किंग में एक साथ 40 वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी. इन सभी पार्किंग के शुरू होने पर दो हजार से अधिक वाहनों को पार्क किया जा सकेगा.

उन्होंने बताया कि सरफेस पार्किंग के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है. 60 पार्किंग अगले दो महीने के भीतर संचालित हो जाएंगी. वही, टेंडर प्रक्रिया का काम लगभग पूरा हो गया है. इससे लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी और निगम के राजस्व में इजाफा होगा. इसके अलावा लाजपत नगर मार्केट, डिफेंस कॉलोनी मार्केट, पीतमपुरा के कई बाजार, नजफगढ़ के प्रमुख बाजारों में वसंत विहार समेत कई बाजारों में भी लोगों को सरफेस पार्किंग की सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े -  RBI ने जारी किया छुट्टियों का शेड्यूल, जानिए मई में कब तक रहेंगे बैंक बंद

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि इन सभी स्मार्ट सरफेस पार्किंग में एनडीएमसी 311 ऐप के जरिये लोग पार्किंग बुक करा सकते हैं. इन सभी पार्किंग की एनडीएमसी के कंट्रोल रूम से निगरानी होगी. 97 स्मार्ट सरफेस पार्किंग में 50 से अधिक एनडीएमसी कर्मचारी संभाल रहे हैं. वहीं, इन नई पार्किंग व्यवस्था को संभालने के लिए भी जल्द ही टेंडर जारी होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.