ज्योतिष | जैसा कि आपको पता है कि सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं और इस राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य स्थापित है. सूर्य और बुध दोनों में ही मित्रता का संबंध है. सूर्य को ग्रहो का राजकुमार भी कहा जाता है जिस राशि के जातक पर सूर्य मेहरबान होते हैं, वह अपने करियर में शीर्ष पद तक पहुंचता है. 18 अक्टूबर तक सूर्य देव इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में 3 राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है, इन्हें धन दौलत और करियर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
इन राशि के जातको पर भगवान सूर्यदेव मेहरबान
सिंह राशि: सूर्य देव का गोचर करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है क्योंकि सूर्य देव इस राशि के लग्न भाव के स्वामी होकर धन भाव पर विराजमान है. इस वजह से धन- दौलत में वृद्धि होने की अपार संभावनाएं बन सकती है. साथ ही, यदि पैसे कहीं फंसे हुए हैं तो वह भी अब आपको मिल सकते हैं. आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगे, करियर में संघर्ष कर रहे लोगों का काम भी अब काफी आसान हो जाएगा. आत्मविश्वास में भरपूर वृद्धि होने वाली है.
धनु राशि: सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए सफलता के मार्ग खोलने वाला साबित हो सकता है. सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव के स्वामी होकर कर्म भाव में विराजमान है. इस वजह से आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण योजना के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको उसमें सफलता मिलेगी. जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी जॉब मिल सकती है. नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है, धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मिथुन राशि: सूर्य ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि के तीसरे भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में भ्रमण कर रहे हैं. ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी. वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन रहे हैं. इस समय आपकी फसी हुई पेमेंट भी आपको मिल सकती है. साथ ही, आप कोई लग्जरी आइटम परचेस कर सकते हैं. समाज में आपका मान- सम्मान भी बढ़ेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
