इस कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी, अब 50 शेयर पर मिलेंगे 9 बोनस शेयर

बिजनेस डेस्क | यदि आप भी बोनस शेयर पर दाव लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जब भी कोई निवेशक शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग करता है, तो उसे हमेशा ऐसी कंपनी की तलाश होती है जो उसे बंपर रिटर्न दे सके. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने योग्य निवेशको को बोनस शेयर दे सकती है. हम Jonjua Overseas Ltd कंपनी के बारे में बात कर रहे हैं. कंपनी की तरफ से अपने योग्य निवेश को 9 बोनस शेयर देने का ऐलान किया गया है.

Share Market Up

इस कंपनी के निवेशको को मिलेंगे बोनस शेयर

20 रुपये से कम कीमत वाले इन स्टॉक की कीमतों में पिछले 6 दिन से काफी तेजी देखने को मिली है. कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 50 शेयर पर निवेशको को 9 बोनस शेयर दिए जाएंगे. वहीं, कंपनी की तरफ से बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी गई है. कंपनी ने 10 अक्टूबर को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. शेयर की कीमतों में शुक्रवार को 5% का अपर सर्किट भी देखने को मिला था. इसके बाद कंपनी के शेयर की कीमतें बढ़कर 15 रुपए को पार कर गई.

पिछले 6 महीनों में निवेशकों को मिला बम्पर लाभ

पिछले 1 महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर की कीमतों में 31% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. वहीं, पिछले 6 महीनों में कंपनी ने अपने निवेशको को 60% से ज्यादा का लाभ दिया है. वैसे, इससे पहले भी कंपनी ने साल 2022 में अपने निवेशको को 23 शेयर पर चार बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया था.

कंपनी की तरफ से समय- समय पर अपने योग्य निवेशको को बोनस शेयर दिए जाते हैं. अब इसी दिशा में कंपनी की तरफ से एक बार फिर योग्य निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया जा रहा है. ध्यान रहे जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.