हरियाणा रोडवेज के चालकों-परिचालकों की छुट्टियों में हुई कटौती, अब साल में इतने दिन करना होगा काम

चंडीगढ़ | परिवहन विभाग ने हरियाणा रोडवेज में कार्यरत ड्राइवरों-कंडक्टरों और वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है. अब उन्हें साल में 33 की जगह सिर्फ 15 छुट्टियां ही मिलेंगी. ऐसे में साल में अर्जित छुट्टियों की संख्या आधी हो जाएगी. सरकार के इस फैसले से रोडवेज चालकों और परिचालकों में आक्रोश है.

ROADWAYS BUS

सरकार के फैसले का होगा विरोध

ऑल हरियाणा ट्रांसपोर्ट इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांझा मोर्चा नेता अशोक खोखर का कहना है कि रोडवेज कर्मचारियों पर इंडस्ट्री एक्ट लागू था, जिसमें रोडवेज कर्मचारियों को 33 अर्जित अवकाश मिल रहे थे. अब उन्हें सीएसआर नियम के तहत छुट्टी देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

इसके विरोध में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त रूप से 26 नवंबर को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय करनाल का घेराव करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी मांगों को मानने की बजाय पहले से मिल रही सुविधाओं को छीनने में लगी है. ओवरटाइम के लिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया, यह बिल्कुल गलत है.

जारी किए गए जीएम को निर्देश

आपको बता दें कि हरियाणा ने पंजाब सीएसआर नियम के तहत छुट्टी के संबंध में सभी जीएम और अन्य विभागीय अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसमें कर्मचारियों की छुट्टियों पर कैंची चलाई गई है. इसके तहत हरियाणा रोडवेज के सोनीपत डिपो में इस नए आदेश पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.