दर्दनाक हादसा: घुमने गया था किसान, नही सुन पाया मौत की आवाज

झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले में ट्रेन से हुए एक दर्दनाक हादसे में गांव चमनपुरा के 42 वर्षीय सुखबीर की मौत हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि पटरी पर 10 से 15 मीटर तक शव के टुकड़े बिखरे पड़े थे. परिवारजनों के अनुसार, सुखबीर सुबह घर से खेत में घुमने के लिए निकला था. उनके खेतों के बिल्कुल पास से रेलवे लाईन निकलती है. सर्दी का मौसम होने के कारण वह चादर ओढ़े हुए था.

death

घरवालो का कहना है कि या तो उसे रेल आने की आवाज सुनाई नहीं दी या फिर उसकी चादर रेल के साथ उलझ गई होगी. शव के टुकड़े-टुकड़े होने के कारण उसको चादर में समेटकर पोस्टमार्टम करने के लिए ले जाया गया. जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की प्रारंभिक जांच हो रही है. शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिवारजनों को सौंप दिया जाएगा. सुखबीर खेती के साथ-साथ गांव में परचून की दुकान भी चलाता था. इस अकासमिक दुर्घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.